बांदा, अप्रैल 30 -- बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई l बैठक में जिलाधिकारी ने लेबर कोर्ट एवं सेशन कोर्ट के बिंदुवार वादों की समीक्षा करते हुए लंबित वादों का प्रभावी पैरवी करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए l उन्होंने आपराधिक वाद में अपराधी छूटने न होने पाए उसके लिए कड़ी पेरवी करते हुए गवाहों को समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश अभियोजन अधिकारियों को दिए l बैठक में अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र, एएसपी शिवराज सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...