संभल, मार्च 17 -- कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, न्यायालय, राजस्व तथा चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों की प्रगति, लंबित वादों पर चर्चा करते हुए वसूली में सख्ती करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम ने आबकारी विभाग की रैंक सुधार, बाट-माप विभाग को पेट्रोल पंपों के सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश दिए। औषधि निरीक्षक को रैंकिंग खराब न होने को लेकर चेताया। खाद्य सुरक्षा विभाग को लाइसेंस संबंधी लंबित मामलों में तथा एआरटीओ को ट्रेड सर्टिफिकेट के लंबित मामलों के जल्द निपटान के निर्देश दिए। इसके अलावा धारा 80 के तहत 45 दिन से अधिक समय से लंबित वादों पर विशेष ध्यान देने तथा धारा 34, 24, 67 और 116 के मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को रैंक सुधारने के निर्देश दिए गए। एडीएम ने कहा क...