गया, मार्च 7 -- लंबित लगान की वसूली को लेकर शनिवार को परैया अंचल कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी केशव किशोर ने की। इसमें क्षेत्र के सभी सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) संचालकों को दिशा-निर्देश दिए गए। अंचल अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों का लगान लंबित है, उनसे जल्द वसूली सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सीएससी संचालकों को सक्रिय भूमिका निभाने और आम लोगों को ऑनलाइन माध्यम से लगान जमा करने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि लगान से संबंधित किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी समस्या होने पर तुरंत अंचल कार्यालय को सूचित करें। ताकि उसका समाधान किया जा सके। इस मौके पर अंचल नाजिर चंदन कुमार और डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रगति भी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र के कई साइबर कैफे और सीएससी संचालकों ने भाग लिया।

हिंदी हि...