लखनऊ, मई 23 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लंबित राजस्व वादों में देरी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। लापरवाही पर कार्रवाई की जाए। राजस्व न्यायालयों में पारदर्शिता व समयबद्ध कार्रवाई की जाए। तकनीकी आधारित व्यवस्था को अपनाकर वादों के निस्तारण में तेजी लाई जाए। प्रतापगढ़, संतकबीर नगर, बलिया, गोरखपुर व देवरिया में स्थिति ठीक नहीं पाई गई। यहां विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- जमीन-जायदाद के लंबित मामलों पर सीएम योगी सख्त, तहसील के अफसरों की भी जवाबदेही तय होगीलंबित वादों के निस्तारण को चलाएं अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि राजस्व मामलों में त्वरित, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को शासन की सर्वोच्च प...