जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- जिला योजना, ग्रामीण विकास, नीति आयोग तथा सांसद-विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शनिवार को हुई। उपायुक्त ने लंबित योजनाओं में तेजी लाकर सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में ग्रामीण सड़क, पुल-पुलिया, पीसीसी पथ, कल्वर्ट, सामुदायिक भवन, पेयजल, विद्यालयों के अतिरिक्त कक्ष, शौचालय-रसोईघर, आंगनबाड़ी भवन और स्वास्थ्य केंद्रों की आधारभूत संरचना समेत विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।नीति आयोग से जुड़ी शिक्षा, पोषण और आधारभूत सुविधाओं की परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया गया। सांसद-विधायक मद की पूर्ण योजनाओं के ...