सिमडेगा, अप्रैल 9 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख बिपिन पंकज मिंज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा उनकी प्रगति पर चर्चा की गई। प्रमुख ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पूर्व वित्तीय वर्ष की लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करें। ताकि आम जनता को उनका लाभ समय पर मिल सके। बैठक में योजनाओं की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही कहा गया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टाइड एवं अनटाइड फंड के अंतर्गत नई योजनाओं के चयन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ नूतन मिंज ने सभी संबंधित समितियों एवं कर्मियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्त...