भभुआ, फरवरी 26 -- सात निश्चय कार्यक्रम की योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिया निर्देश कहा, अपेक्षित गति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करें ताकि कैमूर आगे रहे (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम नितिन कुमार सिंह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सात निश्चय कार्यक्रम से विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के दौरान कुशल युवा कार्यक्रम की प्रगति की विशेष रूप से समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता, नामांकन प्रक्रिया एवं प्लेसमेंट परिणामों में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले के अधिकाधिक युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण का लाभ मिल सके। 'हर खेत तक सिंचाई का पानी' योजना की समीक्षा के क्रम में लघु जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया, जिस...