देवघर, दिसम्बर 3 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को मनरेगा बीपीओ राजाराम प्रसाद की अध्यक्षता में लंबित मनरेगा योजना को पूर्ण कर क्लोज करने को लेकर एक बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान बीपीओ ने बनसीमी और महुआटांड़ पंचायत के रोजगार सेवक को मनरेगा के तहत लंबित वित्तीय वर्ष 2015 से 2025 तक की लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कर क्लोज करने का निर्देश दिया। कहा कि योजना को क्लोज करने में किसी तरह की परेशानी आती है, तो मामले में उनसे सुझाव लेकर योजना को पूर्ण कर क्लोज करें। मौके पर बीपीओ ने कहा कि विगत एक दशक से जितने भी मनरेगा के तहत योजनाएं लंबित है और किस कारण से कार्य अधूरा है, इसे लेकर सोमवार से प्रखंड सभागार में दो-दो पंचायत के कर्मियों के साथ समीक्षा कर रहे है। कहा कि योजना को पूर्ण कर क्लोज करने में अब किसी भी तरह का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.