शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- शाहजहांपुर। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की मासिक बैठक शुक्रवार शाम कोषागार स्थित पेंशनर्स कक्ष में हुई। बैठक की अध्यक्षता विजय शंकर पांडेय ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सत्य प्रकाश तिवारी ने किया। बैठक में पेंशनर्स के मेडिकल रिंबर्समेंट बिलों का समयबद्ध भुगतान कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल लंबे समय से लंबित पड़े हैं। उदाहरण देते हुए बताया गया कि एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के हृदय शल्य चिकित्सा से संबंधित बिल करीब डेढ़ वर्ष से स्वीकृति के बाद भी भुगतान की प्रतीक्षा में हैं। बैठक में 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पर अतिरिक्त पेंशन, कोविड काल के 18 माह की रोकी गई महंगाई राहत, बस किराये में छूट, रेलवे रियायत बहाल करने, बैंकों और अस्पतालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.