सिद्धार्थ, जून 7 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी डॉ.अभिषेक महाजन ने फरियादियों की फरियाद सुनीं। अफसरों के सामने 50 फरियादियों ने अपनी फरियाद रखी। इसमें से महज़ छह का ही मौके पर निस्तारण हो सका। बाकी फरियादियों को आश्वासन की घुट्टी देकर घर वापस भेज दिया गया। डीएम ने कहा कि लंबित प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर क्षम्य नहीं होगी। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस पर भूमि विवाद से संबंधित सर्वाधिक मामले आए समाधान दिवस का महत्व डीएम ने कहा कि शासन की मंशानुरूप समाधान दिवस फरियादियों के लिए बहुत ही जरूरी व न्याय का माध्यम है। उन्होंने पिछले समाधान दिवस में प्...