सासाराम, मार्च 16 -- सासाराम, एक संवाददाता। सदर अंचल कार्यालय में लंबित मामलों को लेकर सोमवार को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी ललित भूषण रंजन ने अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय में लंबित दाखिल खारिज मामलों की जांच की। जिसके बाद लंबित मामलों को त्वरित कार्रवाई करते हुए निष्पादन कार्यों में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज से लेकर परिमार्जन, भू-मापी, भूमि विवाद आदि की लंबित मामलों की जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...