पटना, फरवरी 19 -- ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने गुरुवार को सगुना यातायात थाना एवं बाइपास यातायात थाने के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। गांधी मैदान एसपी ट्रैफिक कार्यालय में आयोजित इस बैठक में ट्रैफिक एसपी ने दोनों यातायात थानों में लंबित केसों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द से जल्द निबटारा करने को कहा। वहीं, सागर कुमार ने उन्हें सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...