सहरसा, जून 24 -- सहरसा, नगर संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में राजस्व एवं विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। आयुक्त ने ऑनलाइन सेवाओं के गुणवतापूर्ण क्रियान्वयन एवं लंबित मामलों के यथाशीघ्र निष्पादन की आवश्यकता पर बल दिया । प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में प्रमंडल अंतर्गत जिलों सहरसा, मधेपुरा एवं सुपौल में क्रियान्वित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- आनलाइन सेवाओं और लंबित मामलों का करें जल्द निष्पादन :आयुक्तबैठक में चर्चा के मुद्दे बैठक में ऑनलाइन म्यूटेशन, एलपीसी, परिमार्जन प्लस (डिजिटाइज्ड एवं छूटे हुए जमाबंदी), अभियान बसेरा-2, भू-लगान संग्रहण तथा अन्य राजस्व संबंधी कार्यों की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई। प्रमंडलीय आयुक्त द्व...