लंबित मामलों के समाधान में अधिवक्ता व मध्यस्थ की बड़ी भूमिका: जस्टिस प्रसाद
रांची, मई 10 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश एवं झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद बोले, राष्ट्रीय लोक अदालत सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि न्याय का उत्सव है। यहां लोगों को सुलभ, त्वरित व निःशुल्क न्याय मिलता है। लंबित मामले निपटने में अधिवक्ताओं, मध्यस्थों व पीएलवी की भूमिका महत्वपूर्ण है। जागरुकता बढ़ने से ज्यादा मामलों का समाधान होगा। वे शनिवार को डालसा के तत्वावधान में सिविल कोर्ट के कॉन्फ्रेंस हॉल में दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के जरिये वादकारियों का समय-धन दोनों बचता है। अदालतों पर दबाव भी कम होता है। पारिवारिक विवादों में लंबित डिस्ट्रेस वारंट को कम करने पर भी उन्होंने जोर दिया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.