लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और जनसुनवाई पर जोर
पूर्णिया, अगस्त 6 -- कसबा, एक संवाददाता। पूर्णिया प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. विवेकानंद ने गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के साथ कसबा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की विधि-व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों, अनुसंधान कार्य और साफ-सफाई की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी ने थाने में पाई गई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अनुसंधान में तेजी लाने और आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। आईजी डॉ. विवेकानंद ने कहा कि दो वर्षों में कसबा थाना क्षेत्र में डकैती की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है, जो पुलिस के लिए सकारात्मक उपलब्धि है। यह भी पढ़ें- Purnia News: आईजी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और जनसुनवाई पर दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.