बागेश्वर, जनवरी 12 -- जिलाधिकारी ने राजस्व संवर्धन से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की। उन्होंने विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण पर विशेष जोर दिया। साथ ही पटल सहायक को समीक्षा बैठक से संबंधित प्रस्तुतीकरण को और अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं तथ्यपरक बनाने के निर्देश दिए। सोमवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने की। उन्होंने पुराने मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को उच्च न्यायालय में अर्जेंसी लगाने के निर्देश दिए। संभागीय परिवहन अधिकारी को मार्च तक शत-प्रतिशत राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। चालान किए गए वाहन चालकों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर प्रभावी वसूली करें। सभी उप जिलाधिकारियों एवं एआरटीओ को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.