महोबा, जनवरी 29 -- महोबा, संवाददाता। लंबे समय से लंबित मामलों के निस्तारण की लेखपाल संघ ने मांग उठाते हुए उपजिलाधिकारी सदर शिवध्यान पांडेय को ज्ञापन सौंपा है। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षो से मामले लंबित पड़े है। पदाधिकारियों ने फार्मर रजिस्ट्री के काम में हो रहे उत्पीड़न पर भी रोष जाहिर किया है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने मांगों के निस्तारण में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की है। अध्यक्ष शिवप्रसाद ने कहा कि तसउवर हुसैनी की पत्नी के उपचार व्यय के खर्च की गई धनराशि की चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति की पत्रावली ढाई साल से लंबित पड़ी है। सुशील कुमार पटेल और राजन कुमार के निलंबन अवधि का वेतन का भुगतान एक साल से बकाया है। वर्ष 2016 के बाद क्राप कटिंग मानदेय व किसान सम्मान निधि की प्रोत्साहन धनराशि तहस...