महाराजगंज, फरवरी 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा तहसील का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे अपर आयुक्त (प्रशासन) जयप्रकाश ने न्यायालय के विभिन्न पत्रावलियों की हकीकत जानी। उन्होंने आर के दफ्तर व राजस्व वसूली एवं वादों के निस्तारण की समीक्षा की। लंबित मामलों के निस्तारण का प्रतिदिन सुनवाई कर सूचीबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील परिसर में साफ सफाई को लेकर संतुष्ट दिखे तो वहीं भूलेख कार्यालय के भी विभिन्न बस्तों की जांच की। गोरखपुर मंडल के अपर आयुक्त जयप्रकाश ने तहसील के निरीक्षण के दौरान एसडीएम एवं तहसीलदार के कार्यालय देखते हुए कहा कि पुराने वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किए जाएं। उन्होंने वर्षों से लंबित वादों में आदेश के लिए लंबित प्रकरणों और विभिन्न फाइलों का गहनता से जांच पड़ताल की। नायब तहसीलदार कार्यालय का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.