लंबित मामलों के निष्पादन में विलंब पर कार्रवाई
छपरा, मई 5 -- एसएसपी विनीत कुमार ने नगरा थाने का किया औचक निरीक्षण नगरा। एसएसपी विनीत कुमार ने सोमवार की देर रात नगरा थाना का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी ने थाना की कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में विलंब पर कार्रवाई की जायेगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के अभिलेखों,लंबित कांडों, मालखाना,हाजत,ड्यूटी रजिस्टर व साफ-सफाई की स्थिति का गहन निरीक्षण किया।
थाना की कार्यप्रणाली की समीक्षा उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी कांड के निष्पादन में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी विनीत कुमार ने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने, रात्रि गश्ती को प्रभावी करने व संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.