मुंगेर, जुलाई 8 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर की ओर से मध्यस्थता राष्ट्र के लिए अभियान के अंतर्गत 1 जुलाई से 90 दिवसीय मध्यस्थता ड्राइव शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार एडीआर भवन स्थित मध्यस्थता केन्द्र, मुंगेर में संचालित किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर, के सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि, यह विशेष अभियान जिला तथा उच्च न्यायालयों में लंबित उन वादों के निष्पादन हेतु समर्पित है, जो मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाए जा सकते हैं। इनमें प्रमुख रूप से वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक विवाद, सेवा संबंधी मामले, आपराधिक सुलहनीय वाद, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, बंटवारा, बेदखली, भूमि विवाद जैसे महत्वपूर्ण दीवानी और आपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.