देवघर, फरवरी 14 -- देवघर प्रतिनिधि देवघर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा के आदेशानुसार शुक्रवार को मीडिएशन फॉर नेशन 2.0 और आगामी 14 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में व्यवहार न्यायालय देवघर के वीडियो कांफ्रेंसिंग सभागार में वीसी माध्यम से बैठक की गई। बैठक में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय मधुपुर के पदाधिकारीगण भी सम्मिलित थे। उक्त बैठक का आयोजन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, देवघर द्वारा किया गया, जिसमें लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, आपसी सहमति से समाधान तथा लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर विस्तृत चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...