जहानाबाद, मई 30 -- जिला अभियोजन समिति की बैठक दिए गए निर्देश जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला अभियोजन समिति की बैठक पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी पदाधिकारी जिला विधि शाखा, सभी सहायक लोक अभियोजक, अभियोजक एवं संबंधित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- न्यायालय से संबंधित मामलों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहींबैठक का उद्देश्य बैठक में अभियोजन कार्यों की प्रगति, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, न्यायालयों में समय पर अभिलेख एवं गवाहों की उपलब्धता, समन प्रक्रिया की स्थिति तथा अभियोजन कार्यों में समन्वय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सहायक लोक अभियोजकों एवं अभियोजकों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक माह अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें तथ...