बोकारो, मई 12 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, आपदा प्रबंधन तथा जनगणना कार्यों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की हिदायतबैठक की प्राथमिकताएँ उपायुक्त ने अधिकारियों को योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- तकनीकी व प्रशासनिक बाधा...