गाजीपुर, जुलाई 20 -- गाजीपुर, संवाददाता। रायफल क्लब सभागार में डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार को जनपद स्तरीय बाल श्रम उन्मूलन समिति तथा बाल एवं बंधुआ श्रमिकों के रेस्क्यू, पुनर्वास एवं अनुश्रवण के लिए गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें श्रमिकों के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन, औद्योगिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने, श्रम अधिनियमों के प्रभावी प्रवर्तन, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम के तहत श्रमिकों के पंजीकरण, अधिष्ठानों के पंजीयन, उपकर की वसूली तथा निर्माण श्रमिकों को संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने की प्रगति की समीक्षा की हुई। डीएम ने निर्धारित समय में लंबित मामलों का निस्तारित करने के लिए निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं सहा...