पाकुड़, जून 19 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक अनुदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्यालय डीएसपी, उज्ज्वल साह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव, महेशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार, सभी पुलिस निरीक्षक प्रभाग, थाना, ओपी प्रभारी और शाखा प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों के निष्पादन और आगामी त्योहारों को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए गए। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी थानों को शांति समिति की बैठक करने, असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने, संवेदनशील व धार्मिक स्थलों की पेट्रोलिंग के जरिए निगरानी रखने, जुलूस मार्गों ...