दरभंगा, मई 9 -- विजय राय,बेनीपुर। लंबित 363 कांडों का शीघ्र निष्पादन करने तथा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाने का आदेश डीआईजी विनय तिवारी ने शुक्रवार को बहेड़ा थाने के निरीक्षण के दौरान दिया। इस दौरान डीआईजी ने शराब माफिया व अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने की कड़ी हिदायत दी। डीआईजी ने बताया कि पुन: निरीक्षण में अगर त्रुटि मिली तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आभूषण दुकानों की निगरानी व चौक-चौराहों के सीसी कैमरे के डीवीआर को सुरक्षित रखने पर ध्यान देने की बात भी कही। इस दौरान एसडीपीओ बासुकीनाथ झा, एसएचओ पंकज कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.