मिर्जापुर, अप्रैल 25 -- मिर्जापुर। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शुक्रवार को पड़री थाने का निरीक्षण किया। थाना कार्यालय, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र एवं महिला हेल्प डेस्क, जनशिकायत डेस्क आदि का मुआयना किया। कार्यालय के अभिलेखों के रख-रखाव की समीक्षा कर संबंधित पुलिस अधिकारी को दिशा निर्देश दिया। कहाकि लंबित मामलों का निस्तारण कराएं। थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ विनम्रता पूर्ण व्यवहार कर उनकी समस्या सुनें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...