भभुआ, अप्रैल 25 -- सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 'समाधान समारोह 2026' का किया जाएगा आयोजन पक्षकार 31 मई तक गूगल फॉर्म भरकर समारोह में हो सकते हैं शामिल भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर न्याय को सरल और सुलभ तरीके से आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) आयोजित होगा। इससे पहले जिला जज अनुराग के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बैठक की जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय में विशेष लोक अदालत 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को दिल्ली में होगा, जिसमें लंबित मामलों का आपसी सहमति और सुलह के माध्यम से त्वरित निस्तारण होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव डॉ. शैल ने बताया कि बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ और विधिक अधिकारी पक्षकारों को विवाद सुलझाने में तकनीकी व कानूनी सहायता प्रदान करेंगे। पक्षकार इन ...