सिमडेगा, अगस्त 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे की अध्यक्षता में शनिवार को अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा तथा पुलिस कार्यों को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों को कई दिशा निर्देश दिया। उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के उपयोग, कांडो का निष्पादन, चोरी एवं अन्य अपराधों की रोकथाम, नियमित गश्ती, रात्रि चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच तथा ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। एसपी ने मालखाना निष्पादन, लावारिश एवं जब्त वाहनों के समयबद्ध निष्पादन, लंबित केस डायरी को सीपीएमएस पर अपलोड करने...