दुमका, अप्रैल 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के पुराना सदर अस्पताल के परिसर में पैरामेडिकल कर्मियों ने अपनी लंबित मानदेय की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। ये कर्मचारी आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम कर रहे हैं और उनका 4 से 6 महीने का मानदेय बकाया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द मानदेय भुगतान की मांग की पैरामेडिकल कर्मियों का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है और उन्हें अपने परिवार का पालन-पोषण करने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...