बागपत, अप्रैल 21 -- बागपत। कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। जल्द से जल्द मांगों को पूरा कराने की अपील की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पेंशनरों के राशिफल की कटौती 10 वर्ष पर बंद करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 65 वर्ष की आयु पूरी होने पर प्रत्येक 5 वर्ष में पेंशन में 5 प्रतिशत की वृद्धि करने और पेंशनरों को आयकर से मुक्त करने की मांग की। अन्य मांगों में कोरोना काल के 18 महीने के डीए/डीआर का भुगतान, वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में 50 प्रतिशत की छूट, और पेंशनरों को आयुष्मान कार्ड के तहत 10 लाख रुपये तक की कैशलेस सुविधा प्रदान करना शामिल है। य...