पाकुड़, अप्रैल 7 -- सहायक अध्यापक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को विजय मांझी मरांडी स्टेडियम में प्रखंड अध्यक्ष ब्रजमोहन कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में अध्यापकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान कर दिया है। 12 अप्रैल को स्थानीय विधायक को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसके माध्यम से सरकार तक यह संदेश पहुंचाने की कोशिश की जाएगी कि यदि समय रहते मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन उग्र होगा। आगामी 18 अप्रैल को राज्य के सभी सहायक अध्यापक रांची कूच करेंगे। वहां मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा और अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सैकड़ों अध्यापकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने और अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का संकल्प लिया। वहीं शिक्षकों की मुख्य मांगों में आकलन परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.