महाराजगंज, मार्च 13 -- महराजगंज, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक गुरुवार को सदर ब्लॉक सभागार में हुई। बैठक में सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों व कार्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदुम्न सिंह ने की। बैठक में जिले के नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों व विभिन्न ब्लॉकों की कार्यकारिणी के सदस्यों ने एसीपी एरियर के भुगतान, जॉब चार्ट के अनुसार कार्य कराए जाने, ग्राम पंचायतों में सफाई उपकरण उपलब्ध कराने व कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यों के दबाव से मुक्ति दिलाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की।सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर उनसे राष्ट्रीय राजमार्गों पर अनाधिकृत रूप से सफाई कार्य कराया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि कार्य के दौरान यदि कोई दुर्...