नैनीताल, अप्रैल 13 -- नैनीताल, संवाददाता। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार को अपनी चार सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर पालिका कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने पालिका पर समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।पर्यावरण मित्रों ने अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। संघ के महासचिव सोनू सहदेव ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से किरायेदारी के शीघ्र निपटारे, प्रतीक्षा सूची और एसीपी का लाभ समय पर देने, सफाई उपकरण उपलब्ध कराने जैसी मांगों को लेकर प्रशासन से वार्ता कर रहे हैं, पर अब तक कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने जल्द मांगों का समाधान न होने पर आंदोलन को चेताया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष त्रिलोचन टांक, महासचिव सोनू सहदेव, संजय भगत, संजय सौदा, मनोज सहित अन्य कर्मचारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.