बुलंदशहर, अक्टूबर 3 -- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने शनिवार को लंबित मांगों को लेकर तहसील दिवस का बहिष्कार किया। तहसील अध्यक्ष तेजदत्त शर्मा व सचिव कमलकांत शर्मा के नेतृत्व में लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अरुण कुमार वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में अंतर्मंडलीय स्थानांतरण के लिए आनलाइन पोर्टल दोबारा खोलने, लंबित पदोन्नति सूची जारी करने तथा विभागीय परीक्षा का परिणाम व प्रमाणपत्र घोषित करने की मांग की गई। इसके अलावा स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 500, वाहन भत्ता 1500 और विशेष भत्ता 1000 रुपये करने की मांग रखी। लेखपालों ने भूलेख कार्यालय एवं विभिन्न फसलों से तत्काल अवमुक्त करने की मांग भी की। यह भी पढ़ें- लेखपालों ने तहसील परिसर में दिनभर दिया धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन एसडीएम ने ज्ञापन मुख्यमंत्री कार्या...