बहराइच, अक्टूबर 2 -- तेजवापुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की लंबित मांगों को लेकर लखनऊ के ईको गार्डन में 28 सितंबर से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में बहराइच जिले के सीएचओ भी शामिल हुए हैं। सीएचओ ने संगठन की मांगों के समर्थन में एकजुटता जताते हुए मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। सीएचओ का कहना है कि समान कार्य-समान वेतन, संवर्ग का कैडर निर्माण, नियमितीकरण, 4800 ग्रेड पे, पीबीआई (प्रोत्साहन आधारित भुगतान) को मूल वेतन में मर्ज या समायोजित करना तथा रिक्त पदों के सापेक्ष स्थानांतरण और म्यूचुअल ट्रांसफर की व्यवस्था खोलना शामिल है। उनका कहना है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सीएचओ की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह भी पढ़ें- आयुष्मान आरोग्य मंदि...