गिरडीह, मार्च 10 -- जमुआ, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को जमुआ प्रखंड मुख्यालय परिसर में मनरेगा कर्मियों ने सेवा स्थायीकरण, लंबित मानदेय के भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल में प्रखंड क्षेत्र के मनरेगा से जुड़े विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मियों ने भाग लिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। हड़ताल पर बैठे कर्मियों का कहना था कि लंबे समय से वे लोग मनरेगा योजना के तहत ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी सेवा को स्थायी नहीं किया गया है। इसके साथ ही कई महीनों से उनका मानदेय भी लंबित है, जिससे आर्थिक परेशानी बढ़ती जा रही है। कर्मियों ने सरकार से मांग की कि उनकी सेवा का स्थायीकरण किया जाए, लंबित मानदेय का अविलंब भुगतान कि...