लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
बहराइच, जून 17 -- विशेश्वरगंज, संवाददाता। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पीएचसी विशेश्वरगंज के फार्मासिस्ट प्रेमचंद तिवारी ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने राजकीय फार्मासिस्टों की विभिन्न लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। कहा कि कार्यस्थलों पर बेहतर स्टोर रूम व्यवस्था एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जाए। जिससे दवाओं का सुरक्षित एवं व्यवस्थित भंडारण सुनिश्चित किया जा सके। उनके मूल कार्यों के अतिरिक्त अन्य कार्य न लिए जाएं। केवल राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं आपातकालीन परिस्थितियों में ही अतिरिक्त दायित्व सौंपे जाने की मांग उठाई गई। कौशल विकास के लिए नियमित विभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने तथा राजकीय चिकित्सालयों एवं मेडिकल कॉलेजों में भोजन प्रबंधन का दायित्व फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.