लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की बनाई रणनीति
गिरडीह, जुलाई 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को गिरिडीह में जिला अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्यकर्मियों की लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तय की गई। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रांतीय महिला सचिव शमां परवीन, जोनल संगठन सचिव मोहम्मद इम्तियाज अहमद, पार्टी अंकेक्षक कार्तिक प्रसाद वर्मा सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सभी प्रखंडों के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित थे। झारोटेफ ने MACP, शिशु शिक्षण भत्ता, 62 वर्ष सेवा विस्तार, परिवहन भत्ता सहित अन्य ज्वलंत मांगों की पूर्ति के लिए "संवाद, समन्वय और संघर्ष की नीति के तहत प्रखंड से राज्य स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- नई भर्ती के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.