धनबाद, जुलाई 12 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ ने अपनी वर्षों पुरानी मांगों के समर्थन में 13 जुलाई से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। संघ का आरोप है कि राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के समक्ष कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से मांगें रखने के बावजूद अब तक कोई ठोस एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। इससे राज्य के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों (एमपीडब्लू) में गहरा असंतोष व्याप्त है और वे आंदोलन के लिए विवश हो गए हैं। संघ की प्रमुख मांगों में 18 वर्षों से कार्यरत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष) को सृजित पदों पर स्थायी समायोजन करना तथा क्षेत्रीय कार्यकर्ता और बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता की नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन को तत्काल रद्द करना शामिल है।घोषित कार्यक्रम के अनुसार 13 से 16 ...