जमुई, अगस्त 20 -- बरहट । निज संवाददाता बिहार आपूर्ति सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधि कुमारी ने हाथ में काली पट्टी बांध कर सांकेतिक विरोध जताया। उन्होंने कहा कि विभागीय जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन उसके अनुरूप न तो संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं और न ही कर्मचारियों को जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि संघ की प्रमुख मांगों में संवर्ग पुनर्गठन नियमावली को अधिसूचित करने, पदनाम में बदलाव, प्रखंड आपूर्ति कार्यालयों में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने तथा विभागीय वाहन या समुचित मासिक वाहन भाड़ा देने की मांग शामिल है।कार्यालयों में कुर्सी, टेबल, अलमारी, कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, लैपटॉप, मोबाइल और इंटरनेट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रमुख मांग की गई है।साथ यह भी पढ़ें- बिशनपुर: विभिन्न मांग...