सिद्धार्थ, मई 19 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) ने लंबे समय से लंबित मानदेय एवं अन्य देयों के भुगतान को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ जनपद शाखा के बैनर तले कर्मचारियों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपते हुए मार्च 2026 से लंबित मानदेय/वेतन, परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव व यात्रा एवं दैनिक भत्ता के शीघ्र भुगतान की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि 20 मई तक सभी लंबित मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 21 मई से कार्य बहिष्कार करेंगे।सीएमओ डॉ.रजत कुमार चौरसिया से मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।...