सीतामढ़ी, फरवरी 7 -- सीतामढ़ी। जिले में प्रारंभिक से लेकर मावि व उमावि शिक्षकों व सेवानिवृत शिक्षकों के लंबित एमएसीपी (मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) के निष्पादन को लेकर शुक्रवार को बुनियादी विद्यालय डुमरा में विशेष शिविर लगा। इसमें बड़ी संख्या में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाएं पहुंचे और दावे प्रस्तुत किए। एमएसीपी की स्वीकृति के बावजूद वर्षों से बकाया वेतन भुगतान का इंतजार कर रहे शिक्षकों को उम्मीद है कि जल्द की लंबित मामलों का निष्पादन हो जाएगा। स्थापना मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिले के वैसे शिक्षक-शिक्षिकाएं, जिनका एमएसीपी स्वीकृत है लेकिन अब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं हो सका है, उनके मामलों की जांच और समाधान के लिए शिविर आयोजित कर आवश्यक दस्तावेज जमा लिया गया है। शिविर का संचालन स्थापना कार्यालय में कार्यरत सहायक मो....