लंबित भुगतान की मांग को डीएसओ को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 1 -- लखीमपुर। उचित दर विक्रेताओं की लंबित समस्याओं और भुगतान को लेकर उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद ने जिला पूर्ति अधिकारी को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। परिषद के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में कोटेदारों ने समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोटेदार लंबे समय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन देयकों और लाभांश के भुगतान में हो रही देरी के कारण उचित दर विक्रेताओं के सामने आर्थिक कठिनाइयां हैं। ज्ञापन में जमा किए गए खाली बोरे, चीनी, गेहूं, चावल, रिफाइंड, चना, नमक, बाल पोषाहार व मनरेगा से संबंधित परिवहन व लाभांश के बकाये का शीघ्र भुगतान कराने की मांग प्रमुखता से रखी। इस दौरान तमाम कोटेदार मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.