हल्द्वानी, मार्च 13 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। राजकीय शिक्षक संघ ने बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े अवशेष भुगतान सहित अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है। संगठन ने मामले में मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल को पत्र भेजकर मांगों का 20 मार्च तक समाधान किए जाने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। संघ ने 30 जून 2025 तक के चयन-प्रोन्नत वेतनमान के लंबित प्रकरणों की स्वीकृति, पिछले वर्षों की बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े अवशेष भुगतान, केंद्र व्यय, मूल्यांकन, अंकेक्षण, पत्राचार, डाटा पंचिंग और यात्रा भत्ते का भुगतान किए जाने, रामनगर मूल्यांकन केंद्र के 2023 के अंकेक्षण बिल, 2025 के डाटा पंचिंग बिल, बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा के परीक्षकों के 2024-2025 के यात्रा भत्ता बिलों का भुगतान, कनिष्ठ-वरिष्ठ वेतन विसंगति के प...