रांची, अप्रैल 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्य के विश्वविद्यालयों में 2008 बैच के शिक्षकों की 17 वर्ष बाद शुरू हुई प्रोन्नति प्रक्रिया अभी भी लंबित है। रांची विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में इस बैच के शिक्षक पहले स्टेज की प्रोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कई विश्वविद्यालय में दूसरे से तीसरे स्टेज पर प्रोन्नति प्रक्रिया शुरू करने के लिए शिक्षकों से आवेदन भी आमंत्रित कर चुके हैं। झारखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संगठन (जुटान) ने आरोप लगाया कि जेपीएससी की निष्क्रियता से वैसे शिक्षक स्टेज 2 से 3 मे प्रोन्नति से वंचित हो जाएंगे जिनकी पहली स्टेज की प्रोन्नति और प्रोन्नति तिथियों की त्रुटि मे सुधार की प्रक्रिया लंबित है। वहीं जिनकी प्रोन्नति हो चुकी है, उनका भी वेतन निर्धारण और सिंडिकेट का अनुमोदन अभी तक लंबित है। चौथी से पांचवीं स्टेज मे भी ...