बहराइच, जून 11 -- पात्र किसानों को समयबद्ध मिलेगा लाभ, कृषक दुर्घटना बीमा योजना की समीक्षा बहराइच,संवाददाता। कृषकों और उनके परिवारों को दुर्घटना में आर्थिक सुरक्षा देने वाली मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण बीमा योजना की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के तहत प्राप्त सभी दावों का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए। पात्र लाभार्थियों को लाभ शीघ्र उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है।डीएम ने कहा कि किसी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो और सत्यापन निर्धारित समय में पूरा हो।बैठक में डीएम ने तहसीलवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधि...