मुरादाबाद, अगस्त 21 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के पदाधिकारियों ने डीआईओएस से वार्ता की। वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ. सुनीत गिरी के नेतृत्व में विभिन्न लंबित प्रकरणों के निस्तारण को लेकर वार्ता हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए कई बार ध्यानाकर्षण दिए गए, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। जिला मंत्री पुष्पेश मिश्र ने कहा कि यदि शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का निस्तारण 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) से पहले नहीं किया गया तो शिक्षक संघ शिक्षक दिवस का बहिष्कार करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा।जिला विद्यालय निरीक्षक रितु तोमर ने संगठन को आश्वस्त किया कि सभी लंबित प्रकरणों का समाधान 1 सितंबर तक कर दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष राजीव कुमार पाठक ने कहा क...