गाज़ियाबाद, जनवरी 12 -- जीडीए सचिव ने सोमवार को प्राधिकरण के सभी अनुभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित प्रकरणों को देखकर नाराजगी जताई। साथ ही जनता को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए। जीडीए सचिव विवेक कुमार मिश्रा सबसे पहले स्वागत कक्ष पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए कर्मचारियों को देखा। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को प्रधानमंत्री आवासीय योजना के प्रचार प्रसार को बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही सिंगर विंडो सिस्टम को अपडेटकरने को कहा गया। ताकि जनता को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके बाद वह फाइल सेक्शन पहुंचे। जहां उन्होंने फाइलों के रखरखाव को देखा और उन्हे नियमित रूप से रखने को कहा। उन्होंने संपत्ति अनुभाग के कर्मचारियों से फाइलों के तय वक्त पर निस्तारण करने को कहा। साथ ही अभिलेखों के रख रखाव और कार्य...