देवघर, फरवरी 14 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रखंड में लंबित आवास को पूर्ण करने की दिशा में संबंधित कर्मियों द्वारा लगातार प्रयास जारी है। इसी क्रम में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रखंड समन्वयक कमल कोल ने रामपुर पंचायत के रामपुर, अगैयाचक आदि गांव में लंबित प्रधानमंत्री आवास का भौतिक सत्यापन किया। मौके पर उन्होंने लाभुक से मिलकर आवास लंबित होने का कारण जाना। प्रखंड समन्यवक ने लाभुकों से लंबित प्रधानमंत्री आवास को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि आवास निर्माण कार्य में किसी तरह की परेशानी होती है तो इस संबंध में वह प्रखंड समन्वयक को जानकारी देकर आवास का कार्य शीघ्र पूर्ण करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.